if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

एक दिन भोजन करने के पश्चात मैं अपने कमरे में आराम कर रहा था तब किसीने मेरे कमरे का दरवाजा खोला । एक कृशकाय और बिल्कुल काली स्याही जैसे वर्णवाले युवान साधु ने अंदर प्रवेश किया । मैंने उनको बडे प्यार और आदर से आसन दिया । मुझे लगा कि वो शायद गुजराती होंगे और किसी के कहने पर धर्मशाला में मुझे मेनेजर समझकर मिलने आए होंगे ।

मेरी कल्पना बिल्कुल निराधार नहीं थी । वे सौराष्ट्र के वतनी थे मगर बचपन में गृहत्याग करके निकल पडे थे । उन्होंने लंगोटी और बदन पर काला कुर्ता पहना था । सर की  जटा और कान के कुंडल उनकी शोभा में अभिवृद्धि करते थे । उनकी मुखाकृति काली मगर प्रभावी थी और उनकी आंखे तेजस्वी थी ।

उनका परिचय पूछने के बाद मैंने वार्तालाप का प्रारंभ किया ।

मैंने पूछा, आप कहाँ रहते हो और इस वक्त कहाँ से आ रहे है ?

उन्होंने उत्तर दिया, मैं वसुधारा रहता हूँ, जो बदरीनाथ से करीब छ मिल की दूरी पर है और इसी वक्त वहाँ से आ रहा हूँ ।

आप वहाँ कैसे पहूँचे ? मैंने जिज्ञासावश प्रश्न किया ।

मेरे संस्कारो की वजह से, उन्होंने उत्तर दिया, जब मैं यात्रा करते हुए बदरीनाथ जा पहूँचा तो वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर मोहित हो गया । बदरीनाथ का मंदिर बन्द होने पर मैं वहाँ रुक गया । मेरे साथ दो-तीन ओर साधु भी थे । उनकी सुचना से मैं वसुधारा की गुफा में जाकर रहने लगा ।

मगर वहाँ तो कडाके की ठंड पडती है । मंदिर बन्द होने के बाद खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं होती । आप इतनी कठिनाईयों के बीच वहाँ कैसे रहे ? मैंने प्रश्न किया ।

आपकी बात सही है मगर मुझे खास दिक्कतों का सामना न करना पडा । वसुधारा के आसपास एसी जडीबुट्टीयाँ होती है जिसका सेवन करने से चालीस दिन तक भूख नहीं लगती । वहाँ निवास करनेवाले महात्माओं ने मुझे बुट्टी दिखाकर उसके सेवन करने का तरीका बताया इसलिए भोजन की चिंता न रही । ओर भी एक बुट्टी होती है जिसकी भस्म बनाकर, विधिपूर्वक सेवन करने से तथा उसके रस का शरीर पर लेपन करने से ठंड नहीं लगती । उसे शरीर पर लगाने से इतनी गर्मी उत्पन्न होती है कि आदमी खुले पैर बर्फ पर चल सकता है, यहाँ तक की बर्फ पर सो सकता है । इसी बुट्टी का सेवन करके कई संतमहात्मा बर्फिले रास्तों पर बदरीनाथ से पैदल चलकर केदारनाथ जाते है ।

यह कहकर उन्होंने अपने कंधों पर रखी झोली नीचे रखी और मुझे दोनों औषधियाँ बताई । मुझे देखकर आनन्द हुआ ।

उन्होंने बताया, यह औषधि के सेवन से भूख नहीं लगती, मगर कुछ दिनों के बाद शरीर थोडा कमजोर होता है । इसलिए केवल निर्जन और एकांत क्षेत्र में ही इसका इस्तमाल करना चाहिए ।

फिर थोडी प्राणायाम के बारे में चर्चा हुई । उन्होंने मुझे निमंत्रण देते हुए कहा, तुम भी मेरे साथ वसुधारा चलो । मैं आपको सब औषधियों से अवगत कराउँगा ।

मैंने कहा, फिलहाल वहाँ आपके साथ चलना मेरे लिए मुमकिन नहीं । अगर इश्वर की मरजी हुइ तो भविष्य में वहाँ आना होना ।

मैं मानता था कि भूख और ठंड से बचानेवाली साधारण औषधि से ईश्वर के प्याररूपी औषधि कहीं ज्यादा कीमती है । मेरा संपूर्ण ध्यान उसे पाने में लगा था । ईश्वर-दर्शन की प्यास लगने के बाद जीवन धन्य हो जाता है । फिर किसी जडीबुट्टी का जरूरत नहीं रहेती ।

आग्रह करके मैंने वसुधारा के उस वैरागी को दूध दिया । दूध का प्रसाद लेकर वे चल पडे मगर बदरीनाथ जाते रास्ते में बिमार होने की वजह से वापिस ऋषिकेश आए । हिमालय निवास के दौरान मैंने दो-तीन दफा बदरीनाथ की यात्रा कि । एक बार वसुधारा की मुलाकात ली, मगर वो तेजस्वी और आकर्षक युवान वैरागी से पुनः मिलाप नहीं हुआ । अब तो वो जीवित होंगे या नहीं और अगर जीवित है तो कहाँ होंगे वो सिर्फ ईश्वर बता सकता है । आज भी बसुधारा के योगीपुरुष का स्मरण करके हृदय आनंद से भर जाता है । हरिकृपा के बिना एसे बालब्रह्मचारी योगीपुरुष के दर्शन का सौभाग्य मिलना असंभव है, अतिशय दुर्लभ है ।

भारत के भव्य भूतकालिन इतिहास में कई बालयोगी पैदा हुए है, जिन्होंने सांसारिक पदार्थों में से अपने मन को हटाकर परमात्मा में जोडा । भारत का यह सदभाग्य है कि इसकी धरती पर एसे कई बडभागी आत्मा अवतरित होते रहें है । भारत के आध्यात्मिक इतिहास का यह एक सुवर्ण पृष्ठ है । सनकादि ऋषि से लेकर नारद, शुकदेव, जडभरत, दत्तात्रेय, अष्टावक्र और गार्गी तथा शंकराचार्य, ज्ञानेश्वर, एकनाथ और विवेकानंद जैसे कई नाम यहाँ मिसाल के तौर पर ले सकतें है । ये तो सुप्रसिद्ध बालयोगीओं की बात हुई मगर इनके अलावा एसे कितने अनगिनत बालयोगी हमारे देश में पैदा हुए होंगे ? उसकी निश्चित गिनती करना नामुमकिन है । जो देश में ध्रुव और प्रह्लाद जैसे धर्मपरायण बच्चे पैदा होते है, उस देश की संस्कृति का विनाश कभी नहीं हो सकता ।

एसे योगीपुरुषों के दर्शन का सौभाग्य आसानी से नहीं मिलता । मैं इतना खुशकिस्मत हूँ की औरों के लिए दुर्लभ माने जानेवाले संतमहात्माओं का संग मेरे लिए सुलभ हुआ है । जिनके दिल में संतपुरुषों के दर्शन की कामना रहती है, जिनका दिल उनके दर्शन के लिए बेचैन होता है, उनको वे अवश्य दर्शन देते है, इसमें कोई दोराई नहीं ।

 

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.