if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

कुछ देर तक कमरे में खामोशी छायी रही । तुलसीदासने सत्य कहा है की बिन हरिकृपा मिलत नहीं संता । ईश्वर की कृपा के अलावा एसे महापुरुष से भेंट होना मेरे लिए असंभव था । मैंने देखा की बातचीत करते हुए त्रिकालज्ञ महापुरुष अपनी अंगुली को नासिका पर लगाते थे, ज्यादा वक्त के लिए नहीं मगर एकाद सेकंड । मुझे लगा कि शायद वे स्वरोदय शास्त्र के अभ्यासी है और उसके आधार पर भूत और भविष्य की बातें बता रहे थे । मगर उनकी इष्टकृपा की बात सुनकर मेरी सोच गलत और निराधार लगी । इष्ट की कृपा से आदमी कुछ भी कर सकता है । पूर्ण शांति और सिद्धि का स्वामी बन सकता है । मुझे भी इष्टकृपा पाने की कामना थी, मगर उसे कैसे हासिल की जाए ? और फिर इष्ट को राजी करने के लिए सर्वप्रथम किसी देव-देवी को ईष्ट चुनना पडता है । मैं तो अभी तक ये भी तय नहीं कर पाया था कि मेरे लिए कौन ईष्ट है । हाँ, वैसे मुझे माँ जगदंबा पर प्यार था मगर हनुमानजी की बात मेरे लिए नविन थी ।

मेरे विचारों को शायद उन्होंने जान लिया इसलिए वो कहने लगे, काली माता का एक मंत्र है जो अमोघ और अकसीर है । उसका विधिपूर्वक जप करने से केवल सप्ताह में माँ काली के दर्शन हो सकते है ।

काली काली महाकाली,
दोनों हाथ बजावे ताली,
ब्रह्मा की बेटी ओर इन्द्र की साली,
बेठी पीपल की डाली,
तेरा वचन न जाय खाली ।
पढाउँ वहाँ जा, मेरा वचन मान के आ,
शबद साचा, गुरु वाचा
गुरु वचन आदेश ।

फिर उन्होंने मंत्रजाप की विधि बताकर बडी गंभीरता से कहा, सप्ताह में पाँच हजार जप पूर्ण करने के बाद पिपल के पैड के नीचे कुंभ रखना । एसा करने पर आपको पिपल की शाखा पर बैठी माँ काली का दर्शन होगा ।

आज यह बात सुने बरसों बीत गये है, मगर इस मंत्र का प्रयोग करने का मन नहीं हुआ । केवल सात दिन में साक्षात्कार पाने की बात लुभावनी जरुर है मगर मंत्र के शब्दों के बारे में सोचकर मन निरुत्साही हो जाता है । खास करके, ब्रह्मा की बेटी और इन्द्र की साली का शब्दप्रयोग विचित्र लगता है । कहीं एसा न हो कि माता काली यह सुनकर प्रसन्न होने के बजाय नाखुश हो जाय । मंत्र को जब पहली बार सुना तब भी मेरे मन में एसे विरोधी भाव उठे थे । अगर मंत्र को सुनकर सकारात्मक भाव पैदा न हो तो उसका अनुष्ठान करने से क्या फायदा ? प्यार और श्रद्धा के बिना की गइ किसी भी साधना शायद ही सफल हो सकती है ।

शायद किसी वाचक को यह मंत्र पढकर हँसी आये मगर सिर्फ विचित्र शब्दप्रयोग के कारण मंत्र को निरर्थक मान लेना सही नहीं है । हमारे यहाँ एसे कई साधक व सिद्ध है जो संस्कृत का ज्ञान नहीं रखते । उनको गुरुपरंपरा से एसे मंत्रो की प्राप्ति होती है । आज भी एसे बहुत सारे मंत्र विद्यमान है और काफि लोग उसमें विश्वास करते है । मंत्र चाहे संस्कृत हो या प्राकृत, अहम् बात यह है कि उसमें साधक की श्रद्धा होनी चाहिए । गुरुपरंपरा से मिलनेवाले मंत्र में बहुत सारे लोग विश्वास करते है । साधक को कौन से मंत्र और कौन से इष्ट में श्रद्धा हो, यह कौन बता सकता है ? अब एकलव्य की बात ले लो । उसने मिट्टी से बने द्रोण के पूतले में अपनी श्रद्धा प्रस्थापित की । बिल्कुल इसी तरह साधक को कहीं पर भी श्रद्धा हो सकती है । सच पूछो तो साधना में सफल होने के लिए केवल श्रद्धा आवश्यक है । हम कोई मंत्र, इष्ट या कोई विधिविधान में विश्वास नहीं करते तो इसका यह मतलब कतै नहीं की ये सब गलत है । एसे हजारों लोग है जो उन पर विश्वास करते है और उसीसे प्रेरणा पाकर जीवन की उन्नति के लिए प्रयास करते है । हमें उनको समजना होगा । इतनी चर्चा करने के बाद पाठको कों त्रिकालज्ञ महात्मा पुरुष द्वारा बताये गए मंत्र को सही ढंग से समझने में सहायता मिलेगी ।

मंत्र का रहस्य बताकर महात्मा पुरुष निकल पडे । मैंने उनको भावपूर्ण विदाय दी । जाते जाते उन्होंने अपने निवासस्थान - अपनी पर्णकुटि, के बारे में मुझे बताया और मुझे आने का प्यारभरा निमंत्रण दिया ।

प्रथम मुलाकात के बाद हमारी आपसी जानपहचान बढती चली । कभी कभी मैं उनकी पर्णकुटि पर उनको मिलने चला जाता था । वे मेरा प्यार से सत्कार करते थे, मुझे दूध का प्रसाद देते थे । कभी दूध कम पड जाता तो मेरे सामने ही दूध में थोडा गंगाजल मिलाकर मुझे देते थे । उनकी सादाई प्रसंशनीय थी । महात्माजी के पास विशेष शक्ति और सिद्धि होने पर भी उनका स्वभाव अभिमान और दंभरहित था । उनमें एक शिशुसहज सरलता थी । सुबह-शाम दोनों वक्त वे अन्नक्षेत्र से अपना भोजन लाते थे । कभी कभी मैं सोचता हूँ कि अन्नक्षेत्र की भिक्षा पर एसे कई गुप्त रत्नपुरुष अपना पेट भरतें होंगे । मैं मानता हूँ कि कई लोग अन्नक्षेत्र से भिक्षा लेने की सुविधा का दुरुपयोग करते है । मगर अन्नक्षेत्र से यह महात्मा पुरुष जैसे कई सुपात्र व्यक्ति को लाभ होता है ये भी उतना ही सच है । अन्नक्षेत्र के संचालको को यह बात का ख्याल रखना चाहिए और सुपात्र व्यक्ति को भिक्षा मिले यह देखना चाहिए । मुझे कई बार लगता कि एसे महापुरुष अगर बडे शहरों में जाकर अपनी सिद्धियों का खुलेआम प्रदर्शन करें तो बेशुमार धन-दौलत या मान-सम्मान पा सकते है, फिर भी वे यहाँ भिक्षा की रोटी से संतुष्ट है । जो निस्पृही है उसे धन मिले या न मिले, भला क्या फर्क पडता है ? उनके लिए तो कुबेर का धनवैभव भी तिनके के बराबर है ।

एक दफा, मैंने सरोडा माताजी को मनीआर्डर भेजा । तकरीबन बीस दिन हो गये मगर ना तो मुझे मनीओर्डर की रसीद मिली थी और ना ही माताजी का कोई खत आया । इसी वजह से मैं थोडा परेशान था । उन दिनों मैं गंगातट पर स्थित महात्मा पुरुष की पर्णकुटि में उनसे मिलने गया । मैंने मनीओर्डर के बारे में उनको बताया । अपनी सहज आदत के मुताबिक उन्होंने अपनी उंगली को नासिका पर रखा और फिर उत्तर दिया, चिंता करने की कोई बात नहीं है । माताजी को मनीओर्डर मिल गया है । माताजी गाँव से कहीं बाहर गई थी इसलिए पोस्टमास्टर ने मनीओर्डर को रोक रखा था । आज ही माताजी वापिस गाँव आई है, और उनको पैसे मिल गये है । मनीओर्डर की रसीद आपको आज से ठीक सातवेँ दिन मिल जाएगी । साथ में माताजी का खत भी मिलेगा ।

मैंने पूछा, इस वक्त माताजी क्या कर रही है ?

उन्होंने कहा, घर में बैठकर घंटी धुमा रहे है और कुछ गुनगुना रही है ।

मैंने सोचा कि सात दिन तो यूँ निकल जायेंगे और इस महात्मा पुरुष के कथन की सत्यासत्यता की परीक्षा हो जाएगी । उन्होंने धर्मशाला में आकर मेरे कमरे में जो बात बताई थी उसे सही या गलत बताने के लिए कइ साल लग जायेंगे । मगर यह मनीओर्डर की बात कुछ ही दिनों में उनकी समर्थता का प्रमाणपत्र दे देगी ।

आखिरकार महात्मा पुरुष के वचन सत्य सिद्ध हुए । जैसे कि उन्होंने बताया था, ठीक सातवें दिन मनीओर्डर की रसीद मुझे मिली । साथ में माताजी का लिखा हुआ खत भी मिला, जिसमें उन्होंने गाँव से बाहर जाने की और पोस्टमास्टर ने मनीओर्डर को रोक रखने की बात लिखी थी । महापुरुष की बात के प्रत्यक्ष प्रमाण से मुझे अपार आनंद हुआ । एसे सिद्ध महापुरुष से मेरी भेंट कराने के लिए मैंने ईश्वर को शुक्रिया कहा । हमारे देश में त्रिकालज्ञ महात्मा जैसे कितने अनगिनत रत्न छीपे हुए है, यह तो सिर्फ इश्वर जानता है ।

 

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.