if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

कहा जाता है की 'जिसको राखे साँईया मार सके ना कोई ?' यानी की जिसकी देखभाल इश्वर करता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड सकता । बदरीनाथ की यात्रा के दौरान एसी ही घटना घटी । बदरीनाथ के मार्ग में विष्णुप्रयाग से आगे बलदौडा-चट्टी आती है । वहाँ से घाट-चट्टी का करीब तीन मील का रास्ता है । रास्ता कठिन है और मार्ग शुरु होते ही एक पुल आता है । हम उस पर चल रहे थे की किसीके चिल्लाने की आवाज सुनी । हमारे आसपास कोई नहीं था, इसलिये हमें आश्चर्य हुआ । मैं और माताजी विस्मित होकर आसपास देखने लगे । देखा तो पुल के सामने छोर से कुछ लोग आवाज दे रहे थे । बात यूँ थी की एक वृद्धा अपने साथीओं से पीछड गयी थी । उसे ठीक तरह से दिखाई नहीं देता था । वो मुख्य मार्ग से भटककर किसी पगदंडी पर जा रही थी, जो उसे पर्वत की टोच पर ले जाती थी । यहाँ से वो सीधी गंगाजी में गिर सकती थी । हमने देखा तो वृद्धा चलते-चलते मार्ग के अंत तक आ पहूँची थी । अब एक कदम आगे बढाने पर वो नीचे गिर सकती थी । हमारी नजर वृद्धा पर पडी और हम परिस्थिति की गंभीरता को समज गये । हम वृद्धा को पकडकर मुख्य मार्ग पर ले आये । एक ही कदम उसके जीवन का अन्त कर सकता था, मगर जिसे राम रक्खे, उसे कौन हानि पहूँचा सकता है ? वृद्धा के साथी-संगी भले उसके साथ नहीं थे, मगर जौ सबके साथ रहता है, वो इश्वर उसके साथ था । इसलिये वृद्धा की रक्षा हुई । जब उसे परिस्थिति की गंभीरता का पता चला तो उसकी आँखो में आँसू आ गये ।

हमने कहा: यात्रा का मार्ग विकट है, यहाँ अकेला चलना ठीक नहीं है । रास्ता भटक जाओगी तो तकलिफ होगी ।

वो रोकर कहने लगी: 'मेरे साथ जो लोग आये है, वो मुझे साथ नहीं रखते और आगे-आगे चले जाते है ।'

बुढिया के साथवाले लोग भी अजीब थे । एक वृद्धा की देखभाल करके उसको यात्रा कराने का पुण्य लेने के बजाय किसी और पुण्य की कामना कर रहे थे ।

हमें वृद्धा को राह दिखाने का मौका मिला इससे हमें बेहद खुशी हुई । हे इश्वर ! तू जिसे बचाना चाहता है, उसे किसी भी रीत से बचा लेता है । अगर हम कभी अपने रास्ते से भटक जायें, तो हमें भी बचा लेना । हमारा हाथ कभी नहीं छोडना । जीवन की इस महायात्रा में हमेशा हमारे साथ रहेना ।

बदरीनाथ से लौटते वक्त जब हम फिर वहाँ से गुजरे तो हमें वो वृद्धा का स्मरण हुआ ।
*
बदरीनाथ में एक विरक्त साधुपुरुष के दर्शन का लाभ मिला, जिनका नाम रामदासजी था । वो मंदिर के बाहर लगी दुकानों के पीछे के हिस्से में रहते थे । सर्दीयों की मौसम में भी रामदासजी यहीं रहते है । इससे उनकी नितांत एकांतप्रियता तथा तितिक्षा का प्रमाण मिलता है ।

पिछले पचास सालों में एसे दो-तीन महापुरुष हुए है जो सर्दीयों की मौसम में बदरीनाथ में रहते थे । इनमें से एक थे सिद्धबाबा सुंदरनाथजी तथा दूसरे बच्चीदासजी । हालाकि बच्चीदासजी कभीकभी सर्दीयों में बदरीनाथ छोड देते थे । इन दोनों के अलावा वसुधारा की गुफा में एक महापुरुष रहते थे । तीनों महात्मा पुरुषों ने हिमालय की भूमि में अपना देह त्याग दिया । सुंदरनाथजी के बारे में कहा जाता है की वो अदृश्य हो गये थे । रामदासजी उसे याद करके कहने लगे की मेरा भी वैसा होगा । दो-तीन साल में मैं भी चला जाउँगा ।

रामदासजी शास्त्रों के अभ्यासी या ज्ञानी नहीं है । जो उनके पास मार्गदर्शन की अपेक्षा से जायेगा वो निराश होगा । फिर भी उनमें एक विशेषता जरूर है जो अन्य साधुओं में देखने को नहीं मिलती । यहाँ के ज्यादातर साधु-महात्मा भिक्षा के लिये भागदौड करते है, यात्रीओं से माँगते रहते है मगर रामदासजी एसे नहीं है । चाहे बारीश हो, धूप हो या ठंड, वो एक ही जगह पर बैठे रहते है, और किसीसे कुछ नहीं माँगते । इश्वरेच्छा से जो कुछ मिलता है, उसमें गुजारा कर लेते है । उनकी निस्पृहता प्रशंसनीय है । अगर हम उनसे शांति, सहज स्वीकार तथा निस्पृहता का संदेश ग्रहण करें तो हमारा उनसे मिलना व्यर्थ नहीं होगा । एसे महापुरुष को हमारा नमस्कार है, प्रेमपूर्वक प्रणाम है !

कुछ मिलाकर सत्रह दिन रहने के बाद हम बदरीनाथ से ऋषिकेश के लिये निकले । जिस दिन बदरीनाथ से निकलनेवाले थे, मंदिर में साधुसंतो की मंडली इकट्ठा हुई थी । इसे देखकर हमें आश्चर्य हुआ । पूछने पर पता चला की पार्लामेन्ट के हरिजन सदस्य बदरीनाथ मंदिर की मुलाकात करने आये थे । उनको मंदिर में प्रवेश देना चाहिये या नहीं इसकी चर्चा करने के लिये साधुसमाज इकट्ठा हुआ था । फिर खबर मिली की साधुओं की भावना का सम्मान करते हुए वो केवल गरुडजी के स्थान का दर्शन करके निकल गये थे । लोगों में ये घटना चर्चा का केन्द्र बनी थी ।

बदरीनाथ धाम की हमारी यात्रा एसे कई कारणों से यादगार रही । बदरीनाथ से वापस आकर हम पाँच-छे दिन देवप्रयाग रहें और फिर ऋषिकेश लौट आये ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.