if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

ऋषिकेश में हवामान अच्छा था । बारीश के बाद चारों और हरियाली छायी थी । इस वर्ष गंगाजी में पूर से भारी तबाही होते होते बची थी । पिछले साल की तरह इस साल भी चंद्रेश्वर महादेव में पानी घुस गया था । गंगातटवर्ती कई झोंपडीयाँ पानी में थी । अगर थोडा ज्यादा पानी आता तो मायाकुंड के सभी मकान तहसनहस हो जाते । वहाँ रहनेवाले संतमहात्माओं का भाग्य अच्छा था, इसलिये एसा नहीं हुआ ।

माताजी के स्नेह और आनंदी स्वभाव के कारण मेरे दिन अच्छी तरह से कट रहे थे । ताराबेन गर्भवती थी और उसकी देखभाल करनेवाला कोई नहीं था, इसलिये माताजी को सरोडा जाना पडा । निकलते वक्त माताजी ने जो बात कही, इससे माताजी के हृदय की उदात्तता का परिचय मिलता है । उन्होंने कहा की प्रभुकृपा से हमारे पास समय है, संजोग है, साधन है । हम अन्य व्यक्ति कों सहायता करने के लिये तत्पर रहते है, पर ये तो अपने है । इनकी सेवा करना हमारा धर्म है । माताजी को मेरे साथ रहना अच्छा लगता था, फिर भी ताराबेन के लिये उसने अपने सुख का विचार नहीं किया ।

नवरात्री करीब थी । मैं माताजी को जगदंबा का स्वरूप मानता हूँ इसलिये नवरात्री के दिनों में वो मेरे साथ रहें एसी कामना करता था । मगर इश्वर ने उनके लिये कुछ और सोचा था । माताजी को मेरी फिक्र थी की अनशन के दिनों में वो मेरे पास नहीं होगी तो क्या होगा ? मगर मैंने हौंसला दिया तो वो सरोडा जाने के लिये राजी हो गयी ।

माताजी के जाने के एक दिन पहले जमनाशंकर भाई ऋषिकेश आये । वो कोलेज के प्रथम वर्ष में मेरे सहाध्यायी थे और बदरीनाथ की यात्रा समाप्त करके ऋषिकेश लौटे थे । मेरा पता ढूँढकर वो भरत मंदिर आये । उनका स्वभाव अत्यंत मायालु था । उनका विचार दिवाली तक ऋषिकेश में रहना था । ये जानकर माताजी की चिंता कम हुई । इश्वर की लीला अपरंपार है । जो उसके भरोसे रहता है, उसकी वो अवश्य सहायता करता है । मेरे जीवन के कई प्रसंग इसकी पुष्टि करते है ।

भाद्रपद वद छठ, शनिवार के दिन मैं जमनाशंकर भाई के साथ हरिद्वार स्टेशन पर माताजी को छोडने गया । ट्रेन छूटने का वक्त आया तो माताजी भावविभोर हो गयी । मैंने माताजी को आश्वासन देते हुए कहा की मेरी फिक्र मत करना । आप ताराबेन की देखभाल करना । ये बीच का वक्त जल्दी से कट जायेगा । दिवाली यूँ आ जायेगी और मैं गुजरात आपके पास आ जाउँगा ।

कुछ देर तक हम ट्रेन को देखते रहे । इश्वर ने मेरी कसौटी करने के लिये माताजी को मुझसे अलग किया था । उसकी इच्छा में अपनी इच्छा मिलाने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प कहाँ था ?
*
माताजी को अंजलि
माताजी गुजराती चौथी कक्षा तक पढी है । भर युवानी में माताजी ने बहुत कष्ट झेले थे, संसार के अच्छे-बूरे अनुभवों से उसे गुजरना पडा था । फिर भी माताजी की रगरग में ईश्वरप्रेम, संतसेवा तथा धर्मानुराग था । साधुसंतों को हमेशा कुछ देना, उन्हें कभी निराश न करने का माताजी का स्वभाव था ।

जब मैं पहली दफा हिमालय गया था तो अकेला गया था । फिर माताजी के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं जमनोत्री की यात्रा की थी । उस वक्त हिमालय को देखकर माताजी के मन में भावना हुई की यहाँ रहेना का सौभाग्य मिले तो कितना अच्छा ? इश्वर ने माताजी की ये इच्छा पूर्ण की और पिछले कुछ सालों से वो मेरे साथ रहती है । संसार में लोग ऋणानुबंध से मिलते और बिछडते है । पूर्व के किसी दैवी संयोगवश माताजी मेरे साथ रहती है ।

आज इतने साल हिमालय में तपश्चर्या करने के बाद मुझे नहीं लगता की मेरा कहीं जन्म हुआ है, या मेरे कोई मातापिता या सगे-संबंधी है । मेरा तन-मन, सारे परमाणु, तपश्चर्या से मानों बदल गये है । सारा संसार मेरे लिये घर बन चुका है । फिर भी मेरे पूर्वसंस्कारों को याद करने में मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं होती । माताजी मेरे साथ रहती है, इससे मुझे प्रसन्नता होती है । मैं चाहता हूँ की माताजी अपने जीवन के अंत तक मेरे साथ रहें और अपने जीवनकाल में शांति तथा इश्वरकृपा का अनुभव करें ।

रामकृष्णदेव ने कहा था की एक रुप लेकर वो मंदिर में कालीमाँ हुई है, और दूसरे रुप में उसने माँ बनकर मुझे पयपान करवाया है । माताजी के लिये भी मेरी यही सोच है । मैं उन्हें जगदंबा का स्वरूप समजता हूँ । मेरी साधना को समजना बडेबडे विद्वानों के लिये कठिन है, मगर माताजी उसे आसानी से समजती है, और मुझे आवश्यक सहयोग प्रदान करती है । मेरे लिये यह खुशी की बात है ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.